सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hera Pheri 3: "हेरा फेरी 3" से बाहर होने पर अभिनेता परेश रावल ने मेकर्श के साथ अनबन की अपवाहों पर लगाया विराम


शैलेश कुमार:

"हेरा फेरी" एक ऐसी फिल्म जिसके चाहने वालों की कमी नहीं. "हेरा फेरी" का चाहे पहला पार्ट हो या दूसरा, दर्शकों ने इस फिल्म और इस फिल्म की तिकड़ी (सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल) को खूब प्यार दिया है. फिल्म की काॅमेड़ी आज भी लोगों की जुबां पर रहती हैं. हेरा फेरा का पहला पार्ट 31 मार्च 2000 को रिलीज किया गया था वहीं इस फिल्म का दूसरा भाग 9 जून 2006 को सिनेमा घरों में रिलीज किया गया. फिल्म का नाम भले ही पुराना हो लेकिन आक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के अभिनय ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर राज करते दिखे. यही वजह था, कि 18 करोड़ की बजट वाली फिल्म में बाॅक्स ऑफिस पर मानों कहर ढा दिया हो. फिल्म ने 2006 में 69.12 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही. 

"हेरा फेरी" की लोपप्रियता को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने "हेरा फेरी" के तीसरे संस्करण की घोषणा भी कर दी. खबरों के मुकाबिक फिल्म में सभी चर्चित चेहरों को फिर से एक मंच पर लाने की कोशिश की गई है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी को मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है. आंकलन यह भी लगाया जा रहा था कि परेश रावल इस फिल्म में बाबूराव की किरदार में नजर आ सकते हैं, लेकिन खबरों के मुताबिक यह बातें चलने लगी कि परेश रावल के मेकर्श के साथ अनबन की बजह से इस फिल्म का हिस्सा नही हैं. हां यह तो सत्य है कि अब परेश राबल "हेरा फेरी 3" में नहीं नजर आने वाले हैं, लेकिन मेकर्श के साथ आपसी कलह पर परेश रावल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर के सभी अंटकलों पर विराम लगा दिया है. 

परेश रावल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा "मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूँ, कि "हेरा फेरी 3" से अलग होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था. मैं फिर से दोहराता हूँ कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है. मैं फिल्म निर्देशक श्री प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और आस्था रखता हूँ"
 
फिल्म "हेरा फेरी 3" की कुछ मुख्य बातें:- 

"हेरा फेरी 3" के रिलीज की तारीख अभी तक निश्चित नहीं है. फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा है कि शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू हो सकती है, लेकिन फिल्म 2026 की पहली छमाही में रिलीज हो सकती है. हालांकि, कुछ रिपोर्टों में 2026 के मध्य तक फिल्म का उत्पादन पूरा होने और 2027 में रिलीज होने की संभावना व्यक्त की गई है. 

फिल्म "हेरा फेरी 3" के मुख्य किरदार:

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी को मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है. अब देखने की बात यह होगी कि परेश रावल की जगह कौन ले सकता है.

निर्देशक:

प्रियदर्शन फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं. 







 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Team t20 WC Squid: विश्वकप में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को नहीं मिला मौंका, रिंकू सिंह और इशान किशन की टीम में वापसी

7 फरवरी से 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. भारत नें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारत और न्युजीलैंड की आगामी सिरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय मुख्य चयन कर्ता अजीत अगर्कर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की उपस्थिती में भारतीय टीम के Squid का ऐलान किया गया. उम्मीदों से इतर इस विश्व कप की कताम में गिल को नही देखा जाएगा. बता दें कि विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और जितेश सर्मा की जगह इशान किशन बतौर विकेट कीपर खेलने वाले है, वहीं चयन कर्ताओं ने रिंकू सिंह की तरफ ध्यान आकर्शित किया है.  इशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने विजय हजारे ट्राॅफी का खिताब जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. झारखंड की तरफ से इशान किशन ने शतक लगा कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. टीम इंडिया के चयन के बाद एएनआई से बात करते हुए इशान ने कहा कि "बहुत ही अच्छा लग रहा है". प्रेसकाॅन्फेंस में सूर्या ने गिल के सवाल कर पर जवाब देते हुए कहा "मिडिल ऑर्डर में एक विकेट कीपर चाहिए था, गिल के फार्म का कोई भी मसला नही था".  कयास यह...

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: मलयालम फिल्म अभिनेता मोहन लाल ने जीता "दादासाहेब फाल्के" तो किंग खान और विक्रांत मैसी के नाम रहा सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब

71वें फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई हैं, यहा समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. 23 सितंबर 2025 को आयोजित इस कार्य क्रम में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने कलाकारों को अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 01 अगस्त को की गई थी. कोरोना महामारी की वजह से इसको दो वर्ष की देरी से दिया गया. 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया. फिल्म "जवान" के लिए साहरूख खान औप फील्म "12वीं फेल" के लिए विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब दिया वहीं फिल्म "मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे" फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया. इससे पहले हिंदी फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.  वेस्ट फीचर फिल्म "12 फेल" के लिए विधु विनोद चोपड़ा को सम्मानित किया गया. द केरला स्टोरी के लिए सुदीप्तो सेनसर्वश्रेष्ठ को बेस्...

Sudheer Babu और Sonakshi Sinha की आगामी फिल्म "Jatadhara" का ट्रेलर हुआ जारी, Mahesh Babu ने सोशल मीडिया पर किया साझा

दक्षिण फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu) ने सुधीर बाबू (Sudheer Babu) की 'Jatadhara' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की कमाल की जोड़ी देखी जा रही है. ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा को एक भयानक पितासिनी की भूम्का में दिखाया गया है. ट्रेलर के मुताबिक यह फिल्म पूर्ण रूप से हाॅरर नजर आ रही है.  इस फिल्म में सुधीर बाबू को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है. ट्रेलर में यह भी पाया गया जहां पर सोनाक्षी और सुधीर बाबू एक दूसरे के साथ फाईट करते नजर आ रहे हैं. Venkat Kalyan और Abhishek Jaiswal के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और रोमांचक से लबरेज नरज आ रहा है. फिल्म  'Jatadhara' एक ऐसी कहानी है, जहां काला जादू सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक खतरनाक हथियार है, जो इंसानी नियंत्रण से परे शक्तियों को मुक्त करता है. इस मुद्दे पर तमाम फिल्में बन भी चुका हैं. अक्षय कुमार की फिल्म "भूल भुलैया", "लक्ष्मी" जैसी फिल्में इसी मुद्दे पर आधारित हैं.  फिल्म में किसकी भूमिका: इस फिल्म में  सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और...