टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) गुवाहाटी टेस्ट से हुए बाहर, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संभालेंगे टीम की कमान
गुवाहाटी टेस्ट से पहले भारतीय टीम के एक बड़ा झटका लगा है. टीम के शुभमन गिल (Shubman Gill) गर्दन में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुभमन गिल की जगह टीम में साई शुदर्शन को खेलने की संभावना है. गिल की अनुपस्थिती में टीम की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में रहेगी. बता दें कि कोलकाता में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए गिल के गर्दन में चोट लग गई थी, इसी वजह से वे रिटायर्ड दर्ड हो गए थे और दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं की थी. इस मुकाबले में भारत को 30 रनों से हार की सामना करना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन एक अस्पताल में ले जाया गया था और दूसरे दिन ही छुट्टी भी दे दी गई थी. बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ती में यह दावा किया गया कि गिल गुवाहाटी जाएंगे और बीसीसीआई की मेडिकट टीम उनकी निगरानी में रहेगी, लेकिन 22 नवंबर से खेले जाने वाले इंस मुकाबले से पहले गिल का टीम में न रहना काफी शाॅकिंग और टीम के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है. भारत ने पहला टेस्ट मिकाबला 30 रनों से हार गई थी. भारत के लिए यह एक दर्दना...