Asia Cup 2025: विवादों के बीच एशिया कप का महा मुकाबला आज, युवाओं से लैस है भारत और पाक की टीमें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
भारत (इंडिया) और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का छठां मुकाबला दुबई इटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस सीरीज में अपना पहला मुकाबला जीत कर आ रही हैं. भारत ने एक बड़े मार्जीन यूएई को हराया था वहीं पाकिस्तान ने भी ओमान को हरा कर सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला काफी टेंसन भरा माना जा रहा है. भारत की बात करें तो इस मुकाबले को लेकर मामला काफी गहमा-गहमी वाला नजर आ रहा है. भारत की जनता और बड़े-बड़े राजनीतिक दोलों का मानना है कि जब ट्रेड, सिंघू जल जैसे सारे समझौते खत्म हो गए हैं और जो देश समय-समय पर आतंकवादी गतिविधियां करता रहता है उसके साथ हम क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं? भारत ने निर्णय लिया है कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट किसी भी प्रकार से नहीं खेलेगा. वहीं आईसीसी, एसीसी जैसे मुकाबलों को खेलने के लिए बीसीसीआई की तरफ से मंजूरी दी गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप खेलने को लेकर भारत के पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से जब इसके बारे में सवाल पूंछा गया तो उन...