सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

South Africa Women लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Women's World Cup Final 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्वकप फाईनल मुकाबला आज, आज महिला क्रिकेट को मिलेगा नया चैंपियन

महिला विश्वकप का फाईनल मुकाबला आज मुंबई के डीवाय पाटिल  स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाईव स्ट्रीमिंग जीयो हाॅट स्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. महिला विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही फाईनल मुकाबले से बाहर हो चुकी है. इससे पहले 2000 में न्यूजीलैंड ने फाईनल मुकाबला जीता था, लेकिन यह कुछ अलग ही है. आज आईसीसी महिला विश्वकप को नया चैंपियन मिलने वाला है. भारत अपना तीसरा फाईनल मुकाबला खेल रहा है.  30 अक्टूबर 2025 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमी फाईनल मुकाबले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा कर ऑस्ट्रेलिया  के विजय रथ को रोका और खुद को फाईनल का रास्ता साफ कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया. कप्तान हरमन प्रीत कौर, जेमीमा, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा पर काफी दारोमदार एक बार फिर से रहने वाला है.  लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हाराया था और ल...