सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Asia Cup Final 2025: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा कर 9वीं बार बना विजेता, आखिर क्या रहे सबसे यादगार पल


भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया एशिया कप के फाइनल मुकाबले को भारत ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है. भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने शाॅट मार कर मैंच जिताया. पाकिस्तान और इंडिया के बीच खेला गया यह मुकाबला का फी रोमांचक रहा. भारत में इस एशिया कप में लगातार पाकिस्तान को 8वीं बार हराया है. पिछली बार पाकिस्तान ने वर्ष 2022 के चैंपियन ट्राॅफी में हराया था. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार 8वां मैच हार चुकी है. 

इस हाई बोल्टेज मुकाबले के शुरू होने से पहले ही काफी गहमा-गहमी का माहौल नजर आ रहा था. स्टेडियम भारत और पाकिस्तान के फैंस से खचा-खच भरा हुआ था. भारत में टीम की जीत के लिए लोगों की दुवाएं काफी काम आई. इस टेंस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादम ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंडियन टीम इस मुकाबले में तीन परिवर्तन के साथ खेल रही थी. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह जस्प्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को टीम में वापस लाया गया था. भारत के धमाकेदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को गंभीर इंजरी की वजह से टीम से बाहर रहना पड़ा हार्दिक की जगह सूर्या ने रिंकू सिंह को मौका दिया. कप्तान सूर्या के इस फैसले से क्रिकेट जानकार भौचक्के रह गये, लेकिन सूर्या के द्वारा लिया गया बदलाव काफी कमाल रहा. सूर्या ने दांव खेला और मुकाबले का पहला ओवर शिवम दुबे को दिया. दुबे ने अपने दो ओवर में मात्र 12 रन ही खर्चे, और कमाल की गेंदबाजी किया. पाकिस्तान की करफ से साहिब जादा फरहान और फकर जमान ने मानों रनों का अंबार सा लगा दिया हो, एक समय ऐसा था कि पाकिस्तान के 80 रन पर कोई भी विकेट नही खोए थे. वरुण चक्रवर्ती ने 9.4 ओवर में भारत को पहला विकेट दिलाने में कामयाब रहे. 

भारत के एक विकेट गिराने के बाद मानों पाकिस्तान ताश के पत्तों की तरह बिखर गई हो. फरहान के आउट होनें के बाद सैम अयूब और फकर जमान ने पारी को संभाला और दोनों ही धीरे-धीरे स्कोर को आगे बाढा रहे थे. एक समय ऐसा लग रहा था की पाकिस्तान 180 या 200 रन तक बना सकता है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, 12.5 ओवर में 113 रन पर पाकिस्तान ने मात्र दो विकेट ही खोए थे. भारतीय गेंदबाजों की आक्रामकता के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक लिए. 34 रन बनाने में पाकिस्तान ने अपने 08 विकेट खो दिए. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 04, जस्प्रीत बुमराब ने 02, वरुण चक्रवर्ती ने 02 और अक्षर पटेल ने भी 02 विकेट अपने मान किये. पाकिस्तान की टीम 19.4 ओवर में  मात्र 146 रन बना कर ऑलआऊट हो गई. 

पाकिस्तान के 147 रन काफी आसान तो लग रहा था लेकिन अभिषेक शर्मा के खिलाफ पाकिस्तान की कमाल की तैयारी काफी काम आई. पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबज अभिषेक शर्मा को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पवेलियम वापस भेज दिया. फहीम अशरफ की स्लोवर गेंद पर अभिषेक कैच थमा बैंठे. तीसरे ओवर के तीसरी गेंद पर शाहीन की गेंद पर सूर्या आउच हो गए. कप्तान सूर्या एक बार फिर बल्ले से फ्लाॅप रहे. भारत ने पावर प्ले में पूरी तरह से बिखर गई थी. भारत की तरफ से यह सबसे खराब पावर प्ले रहा. भारत ने पावर प्ले में 03 विकेट खो दिये थें, पहले 10 ओवर में भारत इस मुकाबले में कहीं भी नजर नही आ रहा था. तिलक वर्मा और संजू ने पारी को बखूबी सम्हाला. भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव में अपने बेहतरीन टेकनीक का मुजाहरा दिखाया. तिलत और संजू ने इक्के-दुक्के के सहारे स्कोर बोर्ड चलाते रहे. पाकिस्तान के द्वारा किये गए खराब गेंद पर भारतीय बल्लेबाजों ने चौका-छक्का लगाने में भी कोई भी कोताही नही की. संजू और तिलक ने एक दूसरे के साथ संयम का मुजाहिरा दिखाया. पारी के 13वें ओवर में संजू अबरार की गेंद पर 24 रन बना कर आउट हो गए. संजू के विकेट के बाद पाकिस्तानियों के लिए जीत की उम्मीद दिखने लगी. संजू के जाने के बाद शिवम दुबे ने तिलक से साथ मिलकर पारी को आगे बढाया. तिलक और शिवम ने मिल कर भारत की नैया पार लगाया. शिवम दुबे की 22 गेंद पर 33 रन की पारी ने तिलक के उपर से दबाव हटाने का काम किया. भारत को आखिरी ओवर में 10 की जरूरत थी. हैरिश राऊफ की पहली गेंद पर तिलक ने 02 रन लिए दूसरी गेंद पर छक्का जड दिया और तीसरी गेंद पर एक रन लेकर रिंकू को स्ट्राइक सौंप दिया. अब भारत को 03 गेंद पर एक रन की जरूरत थी, रिंकू ने एशिया कप का कोई भी मैंच नही खेला था, इसके बावजूद रिंकू ने हारिश रऊफ की चौथी गेंद पर चौका मार कर भारत को 9वीं बार फाईनल जिताया. पाकिस्तान की तरफ से हारिश रऊफ सबसे महंगे साबित हुए राऊफ ने 3.4 ओवर में पचासा लगा दिया.

दोनों ही टीमों की करफ से सबसे अधिक रन किरने बनाया:

पाकिस्तान: 

  • साहिबजादा फरहान: 38 बाॅल 57 रन, 5 चौका और 03 छक्का
  • फकर जमान: 35 बाॅल 46 रन, 02 चौका, 02 छक्का
  • सैम अयूब: 11 बाॅल 14 रन, 02 चौके, 00 छक्का
भारत: 
  • तिलक वर्मा: 54 बाॅल 69 रन, 03 चौका, 4 छक्का
  • शिवम दुबे: 22 बाॅल 33 रन, 02 चौका, 02 छक्का
  • संजू सैमसन: 21 बाॅल 24 रन, 02 चौका, 01 छक्का
  • सुभमन गिल: 10 बाॅल 12 रन, 01 चौका, 00 छक्का
दोनों ही टीमों में किसके खाते में कितने विकेट: 

भारत:
  • कुलदीप यादव: 04 ओवर, 30 रन देकर 04 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती: 04 ओवर, 30 रन, 02 विकेट
  • जस्प्रीत बुमराह: 3.1 ओवर. 25 रन, 02 विकेट
  • अक्षर पटेल: 04 ओवर, 26 रन, 02 विकेट
  • शिवम दुबे: 03 ओवर, 23 रन, कोई विकेट नही
  • तिलक वर्मा: 01 ओवर, 09 रन, कोई विकेट नही
पाकिस्तान: 
  • शाहिन शाह अफरीदी: 04 ओवर, 25 रन, 01 विकेट
  • सैम अयूब: 03 ओवर, 16 रन, 00 विकेट
  • फहीम अशरफ: 04 ओवर, 29 रन, 03 विकेट
  • मो. नवाज: 01 ओवर, 06 रन, 00 विकेट
  • हारिश रउफ: 3.4 ओवर, 05 रन, कोई विकेच नही
  • अबरार अहमद: 04 ओवर, 29 रन, 01 विकेट
किसको क्या मिला:
  • प्लेयर ऑफ द मैंच: तिलक वर्मा
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज: अभिषेक शर्मा
मैंच के बाद क्या हुआ:
  • भारत ने पाकिस्तान से एशिया कप का महा मुकाबला जीत कर एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथ से ट्राॅफा लेने से मना कर दिया. इसी मुद्दे को लेकर मैदान पर लगभग एक घंटे कश्मकश चलता रहा. अंत में फैंसला लिया गया कि अन्या खिलाड़ियों को ट्राॅफी दे दिया जाए बस. साइमन डूल ने प्रजेंटेशन में इसकी पुस्टी की. एसीसी के चेयरमैन ने तिलमिला कर ट्राॅफी को वापस अपने साथ लेकर चले गए. 
  • भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्राॅफी के सेलीब्रेट किया.
  • यह इतिहास में पहली बार होगा कि कोई टीम मुकाबला जीतने के बाद ट्राॅफी लेने से मना तक दिया हो.
  • कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अपनी पूरी मैंच फीस सेना को देने का निर्णय लिया है.
  • बुमराह ने हारिस रउफ का विकेट गिराने के बाद पाकिस्तान का जेट गिराया.
  • प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीट कर के कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर" खेल के मैदाम में भी जारी है.
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान विवाद:

भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद काफी बढ गया है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने का काम किया है. भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकाने और कई हवाई अड़े को तबाह कर दिया था. भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधू जल समझौता टूट गया है. पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है. फिर भी पाकिस्तान खुद को विजेता घोषित करने में लगा हुआ है. पाकिस्तान दावा करता आ रहा है कि उसने भारत के 06 रफाल मार गिराया है, लेकिन इसका सबूत सोशल मीडिया पर है. पाकिस्तानी सेना ने भारत के एस-400 को भी ध्वस्थ कर दिया है एसा उनका दावा है. लेकिन जिस एस-400 को पाकिस्तान ने मार गिराया है उसी पर खड़े होकर पीएम मोदी स्पीच देते नजर आये. भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जहां-जहां छती पहुंचाया उसकी वीड़ियो और सेटेलाईट इमेज दुनिया के सामने पेश कर दिया है, वहीं पाकिस्तान के पास कोई भी सुबूत नहीं हैं.

  • भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने एशिया कप से पहले कप्तानों के मीडिया वार्तालाप के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ वहीम मिलाया था.
  • 14 सितंबर 2025 को हुए मैच में टाॅस के दौरान कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया. ऐसा माना जा रहा था कि मैंच खत्म होने के बाद कुछ हो, लेकिन मैंच जीतने के बाद पूरी टीम बिना हैंड शेक किये ड्रेसिंग रूम में चले गए, वहीं पाकिस्तानी टीम मैदान में खड़े होकर भारतीय खिलाड़ियों का इंतजार करती रही. 
  • मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जीत को पाहलगाम आतंकी हमले मे पीड़ित लोगों और भारतीय सेना को समर्पित कर दिया था.
  • सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाड़ी साहिब जादा फरहान ने 50 रन बनाने के बाद गन फायर किया और हारिस रउफने भारत के 6 जेट गिराने के संकेत किये.
  • भारत जब बैटिंग करने उतरी तो हारिस रउफ सेमेत सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बत्तमीजी किया. हाला कि भारत ने पाकिस्तान के 171 रन को 6 विकेट से जीत लिया था.
  • भारत ने पहले ही कह दिया था कि अगर वे एशिया कप जीतते हैं तो एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हांथ ट्राॅफी नही लेंगे.
  • 28 सितंबर 2025 को फाइनल मुकाबले से पहले कप्तान सूर्या ने ट्राॅफी के साथ फोटो सेशन में शामिल होने से मना कर दिया. नियम यह कहता है, कि किसी भी फाइनल मुकाबले से पहले दोनोंं ही टीमों के कप्तान ट्राॅफी के साथ फोटो खिचवाते है.
  • भारत ने पाकिस्तान के इस एशिया कप में लगातार तीन बार हराया.
  • 2022 के बाद पाकिस्तान भारत से लगातारा 8 मुकाबला हार चुका है. मतलब 8-0.
  • इस एशिया कप में वो सब हुआ जो पाकिस्तान के साथ कभी भी नहीं हुआ है.
















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi Day 14th Sep 2025 : मोहब्बत के इजहार से लेकर संसद की पगडंडियों तक हिंदी की गूंज! जानें देश में क्यूं हिंदी को राजभाषा का दिया जाता है दर्जा?

भारत एक ऐसा देश भिन्न-भिन्न प्रकार के लोग रहते हैं. सबकी अपनी अलग-अलग भाषा भी है. आजादी के बाद भारत देश में राज्यों का बटवारा ही भाषा के आधार पर किया गया था. बिहार में भोजपुरी/हिंदी, उत्तर प्रदेश में हिंदी, दिल्ली में हिंदी, एमपी में हिंदी, गुजरात में गुजराती, पंजाब में पजाबी, हरियाणा में हरियाणवी, महाराष्ट्रा में मराठी, तमिलनाडु में तेलुगू, उड़ीसा में उडिया भाषा बोली जाती है. देश के 28 राज्य और 8 कैंद्र शासित प्रदेशों में अपनी खुद की अलग-अलग भाषाएं बोली जा रही हैं. इन सब में हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जो भारत ही नही दुनिया भर में बोली जाती आ रही है.  भारत में अधिकतर केंद्रिय शिक्षण परीक्षाओं में हिंदी और अंग्रेजी को बड़े ही आसानी से प्रयोग किया जाता है. देश में बड़े-बड़े कवियों के सम्मेलल हिंदी में ही होते हैं. हिंदी कविताएं, शायरी, फिल्में आदि सभी लोगों को काफी आकर्शित करती हैं. वो चाहे मोहब्बत का इजहार करना हो या फिर संसद में देश को संबोधित करना हो लोगों को मोहित करनें के लिए हिंदी ही एक बड़ा और सरल माध्य है. देश में भले ही लोग अंग्रेजी को अपना रहे हों लेकिन आज भी हिंदी लोगों की सब...

Asia Cup 2025: विवादों के बीच एशिया कप का महा मुकाबला आज, युवाओं से लैस है भारत और पाक की टीमें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

भारत (इंडिया) और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का छठां मुकाबला  दुबई इटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई   में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस सीरीज में अपना पहला मुकाबला जीत कर आ रही हैं. भारत ने एक बड़े मार्जीन यूएई को हराया था वहीं पाकिस्तान ने भी ओमान को हरा कर सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला काफी टेंसन भरा माना जा रहा है. भारत की बात करें तो इस मुकाबले को लेकर मामला काफी गहमा-गहमी वाला नजर आ रहा है. भारत की जनता और बड़े-बड़े राजनीतिक दोलों का मानना है कि जब ट्रेड, सिंघू जल जैसे सारे समझौते खत्म हो गए हैं और जो देश समय-समय पर  आतंकवादी गतिविधियां करता रहता है उसके साथ हम क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं?  भारत ने निर्णय लिया है कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट किसी भी प्रकार से नहीं खेलेगा. वहीं आईसीसी, एसीसी जैसे मुकाबलों को खेलने के लिए बीसीसीआई की तरफ से मंजूरी दी गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप खेलने को लेकर भारत के पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से जब इसके बारे में सवाल पूंछा गया तो उन...

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: मलयालम फिल्म अभिनेता मोहन लाल ने जीता "दादासाहेब फाल्के" तो किंग खान और विक्रांत मैसी के नाम रहा सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब

71वें फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई हैं, यहा समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. 23 सितंबर 2025 को आयोजित इस कार्य क्रम में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने कलाकारों को अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 01 अगस्त को की गई थी. कोरोना महामारी की वजह से इसको दो वर्ष की देरी से दिया गया. 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया. फिल्म "जवान" के लिए साहरूख खान औप फील्म "12वीं फेल" के लिए विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब दिया वहीं फिल्म "मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे" फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया. इससे पहले हिंदी फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.  वेस्ट फीचर फिल्म "12 फेल" के लिए विधु विनोद चोपड़ा को सम्मानित किया गया. द केरला स्टोरी के लिए सुदीप्तो सेनसर्वश्रेष्ठ को बेस्...