सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Asia Cup 2025: विवादों के बीच एशिया कप का महा मुकाबला आज, युवाओं से लैस है भारत और पाक की टीमें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

भारत (इंडिया) और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का छठां मुकाबला दुबई इटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई  में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस सीरीज में अपना पहला मुकाबला जीत कर आ रही हैं. भारत ने एक बड़े मार्जीन यूएई को हराया था वहीं पाकिस्तान ने भी ओमान को हरा कर सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला काफी टेंसन भरा माना जा रहा है. भारत की बात करें तो इस मुकाबले को लेकर मामला काफी गहमा-गहमी वाला नजर आ रहा है. भारत की जनता और बड़े-बड़े राजनीतिक दोलों का मानना है कि जब ट्रेड, सिंघू जल जैसे सारे समझौते खत्म हो गए हैं और जो देश समय-समय पर  आतंकवादी गतिविधियां करता रहता है उसके साथ हम क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं? 

भारत ने निर्णय लिया है कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट किसी भी प्रकार से नहीं खेलेगा. वहीं आईसीसी, एसीसी जैसे मुकाबलों को खेलने के लिए बीसीसीआई की तरफ से मंजूरी दी गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप खेलने को लेकर भारत के पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से जब इसके बारे में सवाल पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि "मल्टीनेशनल टूर्नामेंत जिसे आईसीसी और एसीसी करवाती है वहां पर किसी भी देश के लिए मजबूरी या जरुरी हो जाता है भाग लेना. अगर वो नहीं लेंगे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. उस मैंच को छोड़ना पड़ेगा, तो ऐसे दूसरी टीम को प्वाइंट्स भी मिस जाएंगे, तो इसके बजाए जो आप की प्रतिबद्धता है उसमें आपको खेलना ही होता है, लेकिन बाईलिट्रेट टूर्नामेंट भारत पाकिस्तान के साथ नहीं खेलता है." 

क्या है  विवाद का मुद्दा: 

भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में भारत के 22 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी. पहलगाम हमले में आतंकियों ने नागरिकों से धर्म पूछ कर हमला किया था. तब से लेकर भारत के लोगों में आक्रोश का माहोल था. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन ही कहा था कि हम इस हमले को बरदार्त नही किया जाएगा. 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद से लेकर भारत ने पाकिस्तान पर तमाम बैन पर बैन लगाए. भारत ने सिधू जल समझौते को निरस्त कियास भारत और पाक के बीच के ट्रेड को भी खत्म कर दिया गया. भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेजने का काम किया. भारतीय दूतावास से लोगों को वापस पाकिस्तान का रात्ता दिखाने का काम किया वहीं भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से पूर्ण रूप से मना कर दिया है. पाकिस्तानी सोशल मीडिया, यूट्यूब और क्रिकेट की लाईब एक्सट्रीमिंग भी बंद करने का अहम फैसला किया था. 

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के आंकड़े:

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 10 मैच भारत ने तो 6 मुकाबले पाकिस्तान ने जीते हैं. वहीं 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. टी20 एशिया कप में दोनों टीमें 3 बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने 2 तो पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच जीता है. भारत अब तक कुल पांच Asia Cup अपने नाम कर चुका है. भारत ने अपना पहला Asia Cup वर्ष 1984 में ही जीत लिया था. भारत ने (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010) में एशिया कप खिताब अपने नाम किया है. 

दोनों ही टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत (India): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर),  हार्दिक पंड्या, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव. 

पाकिस्तान (Pakistan): मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर. 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Team t20 WC Squid: विश्वकप में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को नहीं मिला मौंका, रिंकू सिंह और इशान किशन की टीम में वापसी

7 फरवरी से 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. भारत नें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारत और न्युजीलैंड की आगामी सिरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय मुख्य चयन कर्ता अजीत अगर्कर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की उपस्थिती में भारतीय टीम के Squid का ऐलान किया गया. उम्मीदों से इतर इस विश्व कप की कताम में गिल को नही देखा जाएगा. बता दें कि विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और जितेश सर्मा की जगह इशान किशन बतौर विकेट कीपर खेलने वाले है, वहीं चयन कर्ताओं ने रिंकू सिंह की तरफ ध्यान आकर्शित किया है.  इशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने विजय हजारे ट्राॅफी का खिताब जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. झारखंड की तरफ से इशान किशन ने शतक लगा कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. टीम इंडिया के चयन के बाद एएनआई से बात करते हुए इशान ने कहा कि "बहुत ही अच्छा लग रहा है". प्रेसकाॅन्फेंस में सूर्या ने गिल के सवाल कर पर जवाब देते हुए कहा "मिडिल ऑर्डर में एक विकेट कीपर चाहिए था, गिल के फार्म का कोई भी मसला नही था".  कयास यह...

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: मलयालम फिल्म अभिनेता मोहन लाल ने जीता "दादासाहेब फाल्के" तो किंग खान और विक्रांत मैसी के नाम रहा सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब

71वें फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई हैं, यहा समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. 23 सितंबर 2025 को आयोजित इस कार्य क्रम में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने कलाकारों को अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 01 अगस्त को की गई थी. कोरोना महामारी की वजह से इसको दो वर्ष की देरी से दिया गया. 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया. फिल्म "जवान" के लिए साहरूख खान औप फील्म "12वीं फेल" के लिए विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब दिया वहीं फिल्म "मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे" फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया. इससे पहले हिंदी फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.  वेस्ट फीचर फिल्म "12 फेल" के लिए विधु विनोद चोपड़ा को सम्मानित किया गया. द केरला स्टोरी के लिए सुदीप्तो सेनसर्वश्रेष्ठ को बेस्...

Sudheer Babu और Sonakshi Sinha की आगामी फिल्म "Jatadhara" का ट्रेलर हुआ जारी, Mahesh Babu ने सोशल मीडिया पर किया साझा

दक्षिण फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu) ने सुधीर बाबू (Sudheer Babu) की 'Jatadhara' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की कमाल की जोड़ी देखी जा रही है. ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा को एक भयानक पितासिनी की भूम्का में दिखाया गया है. ट्रेलर के मुताबिक यह फिल्म पूर्ण रूप से हाॅरर नजर आ रही है.  इस फिल्म में सुधीर बाबू को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है. ट्रेलर में यह भी पाया गया जहां पर सोनाक्षी और सुधीर बाबू एक दूसरे के साथ फाईट करते नजर आ रहे हैं. Venkat Kalyan और Abhishek Jaiswal के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और रोमांचक से लबरेज नरज आ रहा है. फिल्म  'Jatadhara' एक ऐसी कहानी है, जहां काला जादू सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक खतरनाक हथियार है, जो इंसानी नियंत्रण से परे शक्तियों को मुक्त करता है. इस मुद्दे पर तमाम फिल्में बन भी चुका हैं. अक्षय कुमार की फिल्म "भूल भुलैया", "लक्ष्मी" जैसी फिल्में इसी मुद्दे पर आधारित हैं.  फिल्म में किसकी भूमिका: इस फिल्म में  सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और...