सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IND vs PAK, Asia Cup 2025: ओझल मन और बड़ा धर्म संकट! कप्तान सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमले को किया याद और भारतीय सेना को समर्पित की जीत


भारत और पाकिस्तान के बीच सूपर टेंस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 07 विकेट से हरा कर लगातार दूसरी जीत अपने नाम कर ली है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ताश के पत्ते की तरह बिखरती दिखी. भारत की तरफ से पहले ओवर की गेंदबाजी करने आये हर्दिक ने अपनी पहली गेंद सैम अयूब को फेंकी जो वाइड हो गई. हार्दिक ने जब अपनी दूसरी और पहली सही गेंद सैम अयूब को डाली तो उन्होंने प्वाइंट पर खड़े बुमराह को कैच दे बैठे. पारी का दूसरा और अपना पहला ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हैरिश को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हर्दिक और बुमराह ने पाकिस्तान टीम की मानों कमर सी तोड़ कर रख दिया हो. 

पाकिस्तान ने पावर प्ले में दो विकेट खो कर मात्र 42 रन ही बना सकी थी. एक तरफ जहां पाकिस्तान के विकेट लगातार गिर रहे थें वहीं दूसरी तरफ साहबजादा फरहान एक छोर को संभाले हुए थे. फरहान ने पाकिस्तान की तरफ से सबरे बेहतरीन पारी खेला और पकिस्तान के लिए 44 गेंद खेल कर 40 रन की पारी खेली. फरहान को कुलदीप यादव ने अपने अंतिम ओवर में हार्दिक के हाथों कैंच कराया. पाकिस्तान की तरफ से शाहिन अफरीदी ने 33 और  साहबजादा फरहान ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 09 विकेट खो कर 127 रन ही बना सकी. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 03, वरुण चक्रवर्ती 01, बुमराह 02, हार्दिक 01, और अक्षर पटेल ने 02 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैंच चुना गया.

पाकिस्तान के 128 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मुकाबले को 15.1 ओवर में ही अपने नाम कर लिया. भारतीय सलामी बल्लेबाजी ने पाकिस्तानी गेंदबाजी को बिखेर कर रख दिया. अभिषेक शर्मा ने शाहीन के पहले ओवर में ही चौके के साथ खाता खोला शाहीन ने अपने दो ओवर में 23 रन खर्चे. पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे बेहतर गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर 03 विकेट चटकाए. सैम ने शुभमन गिल को 10, तिलक वर्मा 10 और अभिषेक शर्मा को 31 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 47 और शिवम दूबे 10 रन बना कर नाबाद रहे. टीम नें मुकाबले को भले ही जीत लिया हो लेकिन किसी भी खिलाड़ी के चेहरे पर जीत की खुशी नहीं दिखी. टाॅस से लेकर मैंच जीतने तक भारतीय खिलाड़ी के चेहरे पर कोई भी खुशी नहीं दिखी. 

भारत और पकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी विवादों में रहा. पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया था. भारतीय सेना का पराक्रम अभी पाकिस्तान भूला तक नहीं होगा. ऑपरेशन "वाईट बाॅल" ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा कर रख दी है. टाॅस के वक्त भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. मैच जीतने के बाद भारत के किसी भी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हांथ नही मिलाया. कप्तान सूर्या ने छक्के मारकर मैंच समाप्त किया और शुभम दूबे के साथ ड्रेसिंग रूम में चले गए. पाकिस्तानी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाप ग्राउंड पर इंतजार करती रह गई. 

मुकाबला जीतने के बाद पोस्ट मैंच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को याद किया और ओझल मन से कहा "हम पहलगान आतंकी हमले के पीडितों के साथ खड़े हैं और इस जीत को अपने देश की सेना के जवानों को समर्पित करते हैं" पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान का यह पहला क्रिकेट मैंच था. दुनिया भर के भारतियों नें इस मुकाबले का पुरजोर विरोध भी किया था.



 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Team t20 WC Squid: विश्वकप में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को नहीं मिला मौंका, रिंकू सिंह और इशान किशन की टीम में वापसी

7 फरवरी से 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. भारत नें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारत और न्युजीलैंड की आगामी सिरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय मुख्य चयन कर्ता अजीत अगर्कर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की उपस्थिती में भारतीय टीम के Squid का ऐलान किया गया. उम्मीदों से इतर इस विश्व कप की कताम में गिल को नही देखा जाएगा. बता दें कि विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और जितेश सर्मा की जगह इशान किशन बतौर विकेट कीपर खेलने वाले है, वहीं चयन कर्ताओं ने रिंकू सिंह की तरफ ध्यान आकर्शित किया है.  इशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने विजय हजारे ट्राॅफी का खिताब जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. झारखंड की तरफ से इशान किशन ने शतक लगा कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. टीम इंडिया के चयन के बाद एएनआई से बात करते हुए इशान ने कहा कि "बहुत ही अच्छा लग रहा है". प्रेसकाॅन्फेंस में सूर्या ने गिल के सवाल कर पर जवाब देते हुए कहा "मिडिल ऑर्डर में एक विकेट कीपर चाहिए था, गिल के फार्म का कोई भी मसला नही था".  कयास यह...

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: मलयालम फिल्म अभिनेता मोहन लाल ने जीता "दादासाहेब फाल्के" तो किंग खान और विक्रांत मैसी के नाम रहा सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब

71वें फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई हैं, यहा समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. 23 सितंबर 2025 को आयोजित इस कार्य क्रम में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने कलाकारों को अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 01 अगस्त को की गई थी. कोरोना महामारी की वजह से इसको दो वर्ष की देरी से दिया गया. 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया. फिल्म "जवान" के लिए साहरूख खान औप फील्म "12वीं फेल" के लिए विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब दिया वहीं फिल्म "मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे" फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया. इससे पहले हिंदी फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.  वेस्ट फीचर फिल्म "12 फेल" के लिए विधु विनोद चोपड़ा को सम्मानित किया गया. द केरला स्टोरी के लिए सुदीप्तो सेनसर्वश्रेष्ठ को बेस्...

Sudheer Babu और Sonakshi Sinha की आगामी फिल्म "Jatadhara" का ट्रेलर हुआ जारी, Mahesh Babu ने सोशल मीडिया पर किया साझा

दक्षिण फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu) ने सुधीर बाबू (Sudheer Babu) की 'Jatadhara' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की कमाल की जोड़ी देखी जा रही है. ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा को एक भयानक पितासिनी की भूम्का में दिखाया गया है. ट्रेलर के मुताबिक यह फिल्म पूर्ण रूप से हाॅरर नजर आ रही है.  इस फिल्म में सुधीर बाबू को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है. ट्रेलर में यह भी पाया गया जहां पर सोनाक्षी और सुधीर बाबू एक दूसरे के साथ फाईट करते नजर आ रहे हैं. Venkat Kalyan और Abhishek Jaiswal के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और रोमांचक से लबरेज नरज आ रहा है. फिल्म  'Jatadhara' एक ऐसी कहानी है, जहां काला जादू सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक खतरनाक हथियार है, जो इंसानी नियंत्रण से परे शक्तियों को मुक्त करता है. इस मुद्दे पर तमाम फिल्में बन भी चुका हैं. अक्षय कुमार की फिल्म "भूल भुलैया", "लक्ष्मी" जैसी फिल्में इसी मुद्दे पर आधारित हैं.  फिल्म में किसकी भूमिका: इस फिल्म में  सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और...