सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोहित-कोहली के "विराट" प्रदर्शन ने बनाए नए कीर्तिमान, "रो-को" बने टीम इंडिया के खेवनहार


भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए राँची एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हार हा सामना करना पड़ा है. इस अहम मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बड़े कीर्तिमान ध्वस्थ किए, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिद अफरीदी के ओड़िआई में सर्वाधिक 349 छक्कों को कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है. दुनियाभर में रोहित शर्मा मात्र एक ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 352 यानी सर्वाधिक छक्के लगाए हैं, वही विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 51वें सतक के रेकाॅर्ड को अपने मान कर लिया है. कोहली ने अब वनडे करियर में कुल 52 सतक  लगा दिए हैं. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में सर्वाधिक 51 सतक बनाए हैं. मास्टर ब्वालास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने  करियर में कुल 100 सतक लगाए हैं जिसमें से 49 एक दिवसीय और 51 टेस्ट में सतक लगाए हैं. बात करें विकाट कोहली की तो उन्होंने अपाने पूरे करियर में 83 सतक बनाएं हैं. जिसमें से 52 वनडे, 30 टेस्ट और मात्र एक टी-20I शामिल हैं.

टाॅस हार कर पहले बाल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 349 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवर में 350 रन बनाना था. भारत की करफ से गिल की गैर मौजूदगी में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की. एक बार फिर जायसवाल जल्दी ही पवेलियन का रास्ता नापते दिखे. यशस्वी जायसवाल ने नांद्रे बरगर की गेंद पर डिकाॅक को विकेट के पीछे कैच थम्हां बैठे. जायसवाल ने 16 गेंद पर मात्र 18 रन की पारी खेली थी. द. अफ्रिका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में भी उनको काफी कठिनईयो का सामना करना पड़ा था. जायसवाल के आउट होने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला दोनों ने मिलकर 109 गेंद पर 136 रन की पार्टनशिप की और टीम को एक मजबूत स्थान पर खड़ा करने की तरफ अग्रसर किया. रोहित शर्मा और विराट पूरे लय में नजर आ रहे थे. रोहित शर्मा 57 रन पर मार्को जांसन की गेंद पर एलबीडब्यू आउट हो गए. रोहित ने अपनी पारी में 3 छक्के और 5 चौके जड़े. विराट कोहली ने कमाल की पारी खेलते हुए एक और कीर्तिमान अपने नाम करने में कामयाब रहे. विराट कोहली ने 120 गेंद पर 135 रन की कमाल की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 07 छक्का सामिल है. भारतीय कप्तान के एल राहुल भी पूरे मूंड में दिखे. के एल ने भी कमाल लाजवाब पारी खेलते हुए 60 रन बनाए. गिल के चोटिल होने के बाद राहुल बतौर स्टैंडिग कप्तान टीम की अगूआई कर रहे हैं. क्षेत्र रक्षण करते हुए भारतीय टीम में कप्तानों की तिकड़ी को भी देखा गया, जहां पर विराट, रोहित और राहुल तीनों ही टीम को जिताने के लिए रणनीति बनाते दिखे. भारतीय बल्लेबाजों ने द. अफ्रीकी गेदबाजों को पूरी तरह से डाॅमिनेच किया. 

भारत के 350 रनों का पीछा करने उतरी द.अफ्रीका की टीम की शुरुआत काफी बेहतर नहीं रही. भारत के विवादित गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने पहले स्पेल के पहले ही ओवर में द.अफ्रीका के दो विकेट चटका दिए. द.अफ्रीका को ओस का फायदा न मिले इसके लिए पहले ही विकेट चटकानी अनिवार्य हो गया था. रयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकाॅक विना खाता खोले पवेलियान वापर चले गए. हर्षित ने 10 ओवर में 65 रन देकर 03 विकेट चटकाने में कामयाब रहे, अर्शदीप सिंह ने 02 विकेट और मिस्ट्री मैंन कुलदीप यादव ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी का मुजादरा दिखाते हुए 04 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. द.अफ्रीका ने भारत को एक टफ फाईट दिया एक समय ऐसा लग रहा था कि द.अफ्रीका  इस मुकाबले को जीत सकती है, लेकिन कुलदीप ने मार्को जांसन को 70 रन पर आउट कर हार के संकट को लगभग मानों टाल सा दिया. भारत की करफ से जडेजा सबसे महंगे गेंदबाज रहे उन्होंने 09 ओवर में 7.30 की औसत से 66 रन खर्चे. भारत इस 03 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढत बना लिया है. 03 दिसंबर को रायपुर में दूसरा मुकाबला जीत कर भारत सीरीज पर अपना कब्जा बनाने की पूरी कोशिश करेगा. 











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Team t20 WC Squid: विश्वकप में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को नहीं मिला मौंका, रिंकू सिंह और इशान किशन की टीम में वापसी

7 फरवरी से 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. भारत नें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारत और न्युजीलैंड की आगामी सिरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय मुख्य चयन कर्ता अजीत अगर्कर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की उपस्थिती में भारतीय टीम के Squid का ऐलान किया गया. उम्मीदों से इतर इस विश्व कप की कताम में गिल को नही देखा जाएगा. बता दें कि विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और जितेश सर्मा की जगह इशान किशन बतौर विकेट कीपर खेलने वाले है, वहीं चयन कर्ताओं ने रिंकू सिंह की तरफ ध्यान आकर्शित किया है.  इशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने विजय हजारे ट्राॅफी का खिताब जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. झारखंड की तरफ से इशान किशन ने शतक लगा कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. टीम इंडिया के चयन के बाद एएनआई से बात करते हुए इशान ने कहा कि "बहुत ही अच्छा लग रहा है". प्रेसकाॅन्फेंस में सूर्या ने गिल के सवाल कर पर जवाब देते हुए कहा "मिडिल ऑर्डर में एक विकेट कीपर चाहिए था, गिल के फार्म का कोई भी मसला नही था".  कयास यह...

उन्नाव रेप केश: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, अब जेल में ही रहेगा कुलदीप सेंगर

वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए रेप केश के आरोपी कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद देश की सर्वेच्च न्यायालय ने झटका दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की तीन जजों की बैंच ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कुलदीप सैंगर को जेल में ही रहने का आदेश दिया है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन कुलदीप सिंह सेंगर के आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर से उसे जमानत देने का आदेश जारी कर दिया था. सीजेआई का मानना है कि अगर पोक्सो के तहत एक काॅस्टेबल लोक सेवक हो सकता है तो विघायक को क्यों बाहर रखा गया है. यह चिंता का विषय है. दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले से एक तरफ खुशी का माहौंल था तो दूसरी तरफ यह फैसला कानून के खिलाफ बाताया जा रहा था. यह मुद्दा तूल पकड़ते ही जा रहा था. सीबीआई ने हाई कोर्ट के इस फैसले को कानून के लिए गलत और समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाईल की थी. सीबीआई ने अपने याचिका में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को सस्पेंड कर के पोक्शो ऐक्ट के लक्ष्य को ही नजरअंदाज तर दिया है. एजे...