सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Asia Cup 2025 में पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर गरमाई राजनीति, जानें आखिर क्या है वजह!

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच काफी गहमा-गहमी का माहौल है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन शिंदूर के तहत पाकिस्तान के लगभग नौं आतंकी ठिकानों को ध्वस्थ करने में कामयाब रही. पाकिस्तान के साथ सिंधू जल समझौते को भी रद्द कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान की तरफ से ट्रेड पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. इन सब से तिलमिलाया पाकिस्तान आए दिन भारत को गीदड़भपकी देता रहता है. कुछ दिन पहले WCL 2025 में भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट भी खेलने से मना कर दिया था. भारतिय खिलाडियों का मानना था कि देश के ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता है. ठीक उसी तरह उम्मीद लगाया जा रहा था कि भारत की टीम भी Asia Cup 2025 के लिए पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलेगी, लेकिन बीसीसीआई  के सिड्यूल जारी करने के बाद से ही भारत ने राजनीति काफी गरमा सी गई है. बीसीसीआई को विपक्षी राजनीतिक दलों के तीखे सवालों से भी गुजरना पड़ रहा है. 

कब से और कहां होगा मुकाबले की शुरूआत: 

Asia Cup 2025 की शुरूआत 09 सितंबर 2025 से होगा. इसका फाईनल मुकाबला 28 सितंबर 2025 को खोला जाएगा. इस मुकाबले में कुल 08 टीमें "भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हाॅग काॅग, ओमान, यूएई और श्रीलंका" भाग लेने वाली हैं. Asia Cup 2025 के लिए भारत औप पाकिस्तान को बड़ा दावेदार भी माना जा रहा है. Asia Cup को लेकर भारत रेकाॅर्ड काफी बेहतरीन माना जा रहा है. भारत अब तक कुल पांच Asia Cup अपने नाम कर चुका है. भारत ने अपना पहला Asia Cup वर्ष 1984 में ही जीत लिया था. भारत ने (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010) में एशिया कप खिताब अपने नाम किया है. एसिया कप में अभी तक भारत और पाकिस्तान 13 बार आमने-सामने हुए हैं जिसमें से भारत को 07 और पाकिस्तान को 05 मुकाबलों में जीत मिली है. Asia Cup 2025 में भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को  यूएई  के साथ खेलेगा वही भारत और पाकिस्तान कै बीच महा मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा.

क्या है एशिया कप (Asia Cup): 

एशिया कप कुछ एशियाई देशों के बीच क्रिकेट की प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन एशिया क्रिकेट काउंसिल करता है. इसमें एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और टी20 के मैच होते हैं. इसकी स्थापना 1983 में एशिया क्रिकेट काउंसिल के स्थापना के साथ ही शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य एशियाई देशों के बीच बेहतर रिश्तों को बढ़ाना था। यह ओडीआई और टी20 के प्रारूप में हर दो साल के अंतराल में आयोजित होता है.

Asia Cup 2025 Team Squad: 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह.










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Team t20 WC Squid: विश्वकप में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को नहीं मिला मौंका, रिंकू सिंह और इशान किशन की टीम में वापसी

7 फरवरी से 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. भारत नें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारत और न्युजीलैंड की आगामी सिरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय मुख्य चयन कर्ता अजीत अगर्कर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की उपस्थिती में भारतीय टीम के Squid का ऐलान किया गया. उम्मीदों से इतर इस विश्व कप की कताम में गिल को नही देखा जाएगा. बता दें कि विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और जितेश सर्मा की जगह इशान किशन बतौर विकेट कीपर खेलने वाले है, वहीं चयन कर्ताओं ने रिंकू सिंह की तरफ ध्यान आकर्शित किया है.  इशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने विजय हजारे ट्राॅफी का खिताब जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. झारखंड की तरफ से इशान किशन ने शतक लगा कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. टीम इंडिया के चयन के बाद एएनआई से बात करते हुए इशान ने कहा कि "बहुत ही अच्छा लग रहा है". प्रेसकाॅन्फेंस में सूर्या ने गिल के सवाल कर पर जवाब देते हुए कहा "मिडिल ऑर्डर में एक विकेट कीपर चाहिए था, गिल के फार्म का कोई भी मसला नही था".  कयास यह...

रोहित-कोहली के "विराट" प्रदर्शन ने बनाए नए कीर्तिमान, "रो-को" बने टीम इंडिया के खेवनहार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए राँची एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हार हा सामना करना पड़ा है. इस अहम मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बड़े कीर्तिमान ध्वस्थ किए, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिद अफरीदी के ओड़िआई में सर्वाधिक 349 छक्कों को कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है. दुनियाभर में रोहित शर्मा मात्र एक ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 352 यानी सर्वाधिक छक्के लगाए हैं, वही विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 51वें सतक के रेकाॅर्ड को अपने मान कर लिया है. कोहली ने अब वनडे करियर में कुल 52 सतक  लगा दिए हैं. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में सर्वाधिक 51 सतक बनाए हैं. मास्टर ब्वालास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने  करियर में कुल 100 सतक लगाए हैं जिसमें से 49 एक दिवसीय और 51 टेस्ट में सतक लगाए हैं. बात करें विकाट कोहली की तो उन्होंने अपाने पूरे करियर में 83 सतक बनाएं हैं. जिसमें से 52 वनडे, 30 टेस्ट और मात्र एक टी-20I शामिल हैं. टाॅस हार कर पहले बाल्लेबाजी करते ...

उन्नाव रेप केश: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, अब जेल में ही रहेगा कुलदीप सेंगर

वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए रेप केश के आरोपी कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद देश की सर्वेच्च न्यायालय ने झटका दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की तीन जजों की बैंच ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कुलदीप सैंगर को जेल में ही रहने का आदेश दिया है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन कुलदीप सिंह सेंगर के आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर से उसे जमानत देने का आदेश जारी कर दिया था. सीजेआई का मानना है कि अगर पोक्सो के तहत एक काॅस्टेबल लोक सेवक हो सकता है तो विघायक को क्यों बाहर रखा गया है. यह चिंता का विषय है. दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले से एक तरफ खुशी का माहौंल था तो दूसरी तरफ यह फैसला कानून के खिलाफ बाताया जा रहा था. यह मुद्दा तूल पकड़ते ही जा रहा था. सीबीआई ने हाई कोर्ट के इस फैसले को कानून के लिए गलत और समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाईल की थी. सीबीआई ने अपने याचिका में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को सस्पेंड कर के पोक्शो ऐक्ट के लक्ष्य को ही नजरअंदाज तर दिया है. एजे...