सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अगला मुख्यमंत्री कौन! फिर से नितीश कुमार या फिर तेजस्वी यादव? NDA और I.N.D.I.A दोनों ने नहीं खोले हैं ताश के पत्ते

बिहार में विधानसभा 2025 चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद बड़ी ही गहमा-गहमी का माहौल देखा जा रहा है. पहले चरण के लिए दोनों ही दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन कर दिए हैं. NDA की तरफ से JDU और BJP 101-101 और LJP (R) 29 सीट, वहीं हम और रालोमों 6-6 सीट पर चुनाव लड़ने वाली हैं. बिहार में कुल 243 सीट पर चुनाव होने वाला है. लेकिन  LJP (R) की प्रत्यासी सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद अब NDA 242 पर ही चुनाव लड़ रही है. दूसरी तरफ I.N.D.I.A घटक की तरफ से कुछ शुभ संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. I.N.D.I.A घटक के सभी पार्टी अपनें ही चौंड़ में नजर आ रहे हैं. शीट बटवारे को लेकर अभी तक कुछ पता नहीं चल रहा है. पहले चरण के नामांकन हो चुका है, लेकिन अभी कुछ तय नजर नहीं आ रहा है. यही वजह है कि I.N.D.I.A की तरफ से कई सीटें ऐसी हैं जहां पर I.N.D.I.A घटक के प्रत्याशी आमने-सामने नजर आ रहे हैं. कहते हैं न जब घर का गार्जियन सही होता है तो परिवार नही बिखरता है, वहीं जब परिवार का गार्जियन सही नहीं होता तो परिवार विखरता हुआ ही नजर आता है. 

बिहार चुनाव सेलिब्रिटी का बड़ा ही जमावड़ा देखा जा जा रहा है. NDA की तरफ से पवन सिंह, मैथिली ठाकुर हैं तो  I.N.D.I.A की तरफ से खेसाली लाल यादव और जितेश पांड़े जन सुराज के साथ ताल ठोक रहे हैं. बिहार में 06 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होने वाली है. इसको ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी 24 अक्टूबर से चुनाव प्रचार करने वाले हैं. I.N.D.I.A की करफ से राहुल गांधी नदारद नजर आ रहे हैं. वहीं गठबंधन के सभी दल विखरे हुए नजर आ रहे हैं. बिहार में AIMIM के ओवैसी को अंडर इस्टीमेट नहीं किया जा रकता है. बिहार में 11 सीटों पर लगभग 40% वोट मुस्लिम समुदाय का है. बिहार में कुल 17.7 फीसदी मुस्लिम समुदाय है, जो लगभग 47 सीटों पर निर्णीयक साबित हो लकते हैं.  बिहार में दलित वोटरों की संख्या 20 फीसदी है, जहां पर 40 सीटें ऐसी हैं जो दलित वर्ग के लिए आरक्षित भी हैं. AIMIM, ASP और स्वामी प्रशाद मौर्या की AJP इन्हीं वोटों पर निसाना साधने की कोशिश होगी. 

बिहार में थर्ड फ्रंट NDA और I.N.D.I.A के लिए काफी मुश्किल खड़ा कर सकता है? जन सुराज दूसरी तरफ ताल ठोक रही हैं. दोनों ही तरफ से मुख्यमंत्री के लिए कोई भी दल मुख्यमंत्री का चेहरा रिवील नही किया जा रहा रहा है. RJD तेजस्वी को मुख्यमंत्री मान रही है, लेकिन इंडिया घटक की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर केई बात नहीं किया जा रहा है. एनडिए की तरफ से भी नितीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं माना जा रहा है. राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कि अगर नितीश की पार्टी कम सीट लाती है तो उनको सीएम नही बनाया जाएगा. इसका सबसे बड़ा उदाहरण महाराष्ट्रा है जहां पर चेहरा तो एकनाथ शिंदे थे लेकिन सीएम फड़नवीश को बना दिया गया है. अगर बिहार में बीजेपी अच्छा करती है तो वो खुद के चेहरे को सीएम बनाने की कोशिश करेंगे. बिहार में बीजेपी का कोई बाड़ा चेहरा न होने के कारण मजबूरन बैशाखी का सहारा लेना पड़ता है.  









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Team t20 WC Squid: विश्वकप में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को नहीं मिला मौंका, रिंकू सिंह और इशान किशन की टीम में वापसी

7 फरवरी से 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. भारत नें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारत और न्युजीलैंड की आगामी सिरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय मुख्य चयन कर्ता अजीत अगर्कर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की उपस्थिती में भारतीय टीम के Squid का ऐलान किया गया. उम्मीदों से इतर इस विश्व कप की कताम में गिल को नही देखा जाएगा. बता दें कि विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और जितेश सर्मा की जगह इशान किशन बतौर विकेट कीपर खेलने वाले है, वहीं चयन कर्ताओं ने रिंकू सिंह की तरफ ध्यान आकर्शित किया है.  इशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने विजय हजारे ट्राॅफी का खिताब जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. झारखंड की तरफ से इशान किशन ने शतक लगा कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. टीम इंडिया के चयन के बाद एएनआई से बात करते हुए इशान ने कहा कि "बहुत ही अच्छा लग रहा है". प्रेसकाॅन्फेंस में सूर्या ने गिल के सवाल कर पर जवाब देते हुए कहा "मिडिल ऑर्डर में एक विकेट कीपर चाहिए था, गिल के फार्म का कोई भी मसला नही था".  कयास यह...

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: मलयालम फिल्म अभिनेता मोहन लाल ने जीता "दादासाहेब फाल्के" तो किंग खान और विक्रांत मैसी के नाम रहा सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब

71वें फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई हैं, यहा समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. 23 सितंबर 2025 को आयोजित इस कार्य क्रम में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने कलाकारों को अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 01 अगस्त को की गई थी. कोरोना महामारी की वजह से इसको दो वर्ष की देरी से दिया गया. 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया. फिल्म "जवान" के लिए साहरूख खान औप फील्म "12वीं फेल" के लिए विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब दिया वहीं फिल्म "मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे" फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया. इससे पहले हिंदी फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.  वेस्ट फीचर फिल्म "12 फेल" के लिए विधु विनोद चोपड़ा को सम्मानित किया गया. द केरला स्टोरी के लिए सुदीप्तो सेनसर्वश्रेष्ठ को बेस्...

Sudheer Babu और Sonakshi Sinha की आगामी फिल्म "Jatadhara" का ट्रेलर हुआ जारी, Mahesh Babu ने सोशल मीडिया पर किया साझा

दक्षिण फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu) ने सुधीर बाबू (Sudheer Babu) की 'Jatadhara' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की कमाल की जोड़ी देखी जा रही है. ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा को एक भयानक पितासिनी की भूम्का में दिखाया गया है. ट्रेलर के मुताबिक यह फिल्म पूर्ण रूप से हाॅरर नजर आ रही है.  इस फिल्म में सुधीर बाबू को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है. ट्रेलर में यह भी पाया गया जहां पर सोनाक्षी और सुधीर बाबू एक दूसरे के साथ फाईट करते नजर आ रहे हैं. Venkat Kalyan और Abhishek Jaiswal के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और रोमांचक से लबरेज नरज आ रहा है. फिल्म  'Jatadhara' एक ऐसी कहानी है, जहां काला जादू सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक खतरनाक हथियार है, जो इंसानी नियंत्रण से परे शक्तियों को मुक्त करता है. इस मुद्दे पर तमाम फिल्में बन भी चुका हैं. अक्षय कुमार की फिल्म "भूल भुलैया", "लक्ष्मी" जैसी फिल्में इसी मुद्दे पर आधारित हैं.  फिल्म में किसकी भूमिका: इस फिल्म में  सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और...