सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 : राणा-प्रिंस के आक्रमण के आगे धराशायी हुई पूरी की पुरी नेपाल टीम, 306 रन से मिली बड़ी जीत


दोहा के कतर में खेले जा रहे राईजिंग एशिया कप में भारत ने अपना पहला मुकाबला नेपाल से खेला. जिसमें भारत को 306 रन से जीत मिली भारत ने इस जीत के साथ इतिहाश भी रच दिया है. भारत का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर को पाकिस्तान से खेला जाना है. भारतीय टीम जरूर ही अपने इस परफाॅर्मेंस से काफी लबरेज होगी. वहीं पाकिस्तान की टीम अपनी रणनीति भी बनाने में लग गई होगी. 

दोहा के West End Park International Cricket Stadium, Doha में भारत और नेपाल के बीच खेले गए पहले मुकाबले में नेपाल ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नेपाल की रणनीति कहीं न कहीं साफ थी कि हम भारत को जितने कम रन पर समेट देंगे उतना ही जीत आसान हो जाएगी. संदीप लामीछाने की अगुवाई वाली नेपाल की नीति काफी हद तक ठीक ही थी. नेपाल ने मात्र 42 रन पर ही भारत के 03 विकेट भी उखाड़ दिए थें. भारत के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, आयूष बड़ोनी और वैभव सूर्यवंशी का विकेट भारक को एक समय बैकफुट पर ला दिया था, लेकिन कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्रा की सूझ-बूझ की बदौलत दोनों ने एक दमदार पारी बुना और भारत के स्कोर को 300 के पार ले जाने का काम किया. 

अपनी पारी के दौरान कप्तान तिलक वर्मा ने 107 और कुमार कुशाग्रा ने 117 रन की कमाल की और तूफानी पारी खेली. कुमार कुशाग्रा ने 117 रन बनाने के लिए मात्र 102 गेंद ही खेले, वही कप्तान तिलक वर्मा ने 107 रन बनाने के लिए 113 गेंद का शामना किया. सूर्यांश शेडगे ने मात्र 14 गेंद पर 36 रन की आक्रोशित पारी खेली. भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट खो कर 332 रन बनाएं.  नेपाल को जीत के लिए 333 रन बनानें थे. 

भारत के 332 रन का पीछा करने उतरी नेपाल की पूरी की पूरी टीम मात्र 26 रन के स्कोर पर शिमट गयी. नेपाल की तरफ से पवन और राशिद खान ने सर्वाधिक 06-06 रन बनाएं. प्रिंस यादव ने पांच ओवर में 06 रन देकर 05 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे वहीं हर्षित राणा ने 06 ओवर में 16 रन देकर 04 विकेट चटाकाने का काम किया. शाहबाज अहमद ने मात्र 03 गेंद में 01 विकेट अपने नाम किया. पूरी नेपाल की टीम 11.03 ओवर में शिमट गई. भारत को 306 रन बड़ी जीत मिली. 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Team t20 WC Squid: विश्वकप में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को नहीं मिला मौंका, रिंकू सिंह और इशान किशन की टीम में वापसी

7 फरवरी से 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. भारत नें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारत और न्युजीलैंड की आगामी सिरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय मुख्य चयन कर्ता अजीत अगर्कर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की उपस्थिती में भारतीय टीम के Squid का ऐलान किया गया. उम्मीदों से इतर इस विश्व कप की कताम में गिल को नही देखा जाएगा. बता दें कि विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और जितेश सर्मा की जगह इशान किशन बतौर विकेट कीपर खेलने वाले है, वहीं चयन कर्ताओं ने रिंकू सिंह की तरफ ध्यान आकर्शित किया है.  इशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने विजय हजारे ट्राॅफी का खिताब जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. झारखंड की तरफ से इशान किशन ने शतक लगा कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. टीम इंडिया के चयन के बाद एएनआई से बात करते हुए इशान ने कहा कि "बहुत ही अच्छा लग रहा है". प्रेसकाॅन्फेंस में सूर्या ने गिल के सवाल कर पर जवाब देते हुए कहा "मिडिल ऑर्डर में एक विकेट कीपर चाहिए था, गिल के फार्म का कोई भी मसला नही था".  कयास यह...

रोहित-कोहली के "विराट" प्रदर्शन ने बनाए नए कीर्तिमान, "रो-को" बने टीम इंडिया के खेवनहार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए राँची एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हार हा सामना करना पड़ा है. इस अहम मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बड़े कीर्तिमान ध्वस्थ किए, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिद अफरीदी के ओड़िआई में सर्वाधिक 349 छक्कों को कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है. दुनियाभर में रोहित शर्मा मात्र एक ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 352 यानी सर्वाधिक छक्के लगाए हैं, वही विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 51वें सतक के रेकाॅर्ड को अपने मान कर लिया है. कोहली ने अब वनडे करियर में कुल 52 सतक  लगा दिए हैं. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में सर्वाधिक 51 सतक बनाए हैं. मास्टर ब्वालास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने  करियर में कुल 100 सतक लगाए हैं जिसमें से 49 एक दिवसीय और 51 टेस्ट में सतक लगाए हैं. बात करें विकाट कोहली की तो उन्होंने अपाने पूरे करियर में 83 सतक बनाएं हैं. जिसमें से 52 वनडे, 30 टेस्ट और मात्र एक टी-20I शामिल हैं. टाॅस हार कर पहले बाल्लेबाजी करते ...

उन्नाव रेप केश: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, अब जेल में ही रहेगा कुलदीप सेंगर

वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए रेप केश के आरोपी कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद देश की सर्वेच्च न्यायालय ने झटका दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की तीन जजों की बैंच ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कुलदीप सैंगर को जेल में ही रहने का आदेश दिया है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन कुलदीप सिंह सेंगर के आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर से उसे जमानत देने का आदेश जारी कर दिया था. सीजेआई का मानना है कि अगर पोक्सो के तहत एक काॅस्टेबल लोक सेवक हो सकता है तो विघायक को क्यों बाहर रखा गया है. यह चिंता का विषय है. दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले से एक तरफ खुशी का माहौंल था तो दूसरी तरफ यह फैसला कानून के खिलाफ बाताया जा रहा था. यह मुद्दा तूल पकड़ते ही जा रहा था. सीबीआई ने हाई कोर्ट के इस फैसले को कानून के लिए गलत और समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाईल की थी. सीबीआई ने अपने याचिका में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को सस्पेंड कर के पोक्शो ऐक्ट के लक्ष्य को ही नजरअंदाज तर दिया है. एजे...