असम के डिगारू रेलवे स्टेसन पबर कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है, जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में हर साल 20,000 से अधिक रेल दुर्घटनाएं दर्ज होती हैं. इसमें मुख्य रूप से चलती ट्रेन से गिरने, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने और क्रॉसिंग पर होने वाली मौतें शामिल होती है. उदाहरण के लिए, साल 2023 में ऐसी कुल 24,678 घटनाएं दर्ज की गई थीं.
असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए. इतना बड़ा रेल हादसा हो गया, लेकिन सरकार हर बार की तरह जिम्मेदारी से भाग रही है और बहाने ढूंढ रही है. आए दिन देश में रेल दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लोगों की जान जाती है, लेकिन रेल मंत्री इन्हें 'छोटी-छोटी' घटनाएं बताकर... पल्ला झाड़ लेते है.
भारत में हुए कुल रेल हादसों का कोई एक संपूर्ण ऐतिहासिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. लेकिन 1961 से 2019 के बीच 38500 से अधिक रेल दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं. वहीं 2014 से अब तक करीब 727 से अधिक परिणामी रेल हादसे हुए हैं. रेल रिपेर्ट्स में हादसों को अलग-अलग श्रेणियों में कि जाती हैं.
भारतीय रेलवे के ऑकड़े:
रेल मंत्रालय केवल उन्हीं घटनाओं को परिणामी दुर्घटना मानती है जिनमें जान-माल का नुकसान है. ट्रेनें टकराती हैं. 1961 से 2019 तक: रेल मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में कुल 38500 से अधिक दुर्घटनाएं हईं है. 2004 से 2014 के बीच इन 10 वर्षों में हर साल औसतन 171 रेल हादसे दर्ज किए गए. 2014-15 से 2023-24 तक में कुल 678 परिणामी हादसें हुए हैं, जिनमें 748 लोगों की जान गई . हालिया आंकड़े के मुताबिक बत्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक बहुत कम मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 12 वर्षें में इन मामलों में 88% की गिरावट दर्ज की गयी है.
लेकिन इन आंकड़ों के दर किनार कर दिया जाये तो देखा जा सकता है कि रेल हादसें बड़ी मात्रा में देखे जा रहे हैं. आज का असम रेल दुर्घटना भी शामिल है. सरकार ऑकड़ों के जरिए कुछ भी छिपा सकती है, लेकिन पटल पर होने वाली घटनाओं को आखिर कैसे भुनाया जा सकता है?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें