सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाला युग का हुआ अंत! ऑकड़ों में कैद हुए कैप्टन कूल, धोनी ने IPL को भी किया अलविदा

महेन्द्र सिंह धोनी एक खिलाड़ी नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की धड़कन हैं. धोनी आज भी करोड़ों दिलों में राज करते हैं. युवा उनको अपना मार्गदर्शक मानता है. धोनी के एक झलक के लिए लोग इसने आतुर रहते हैं कि मानों इंसान नहीं बल्कि साक्षात भगवाग ज़मीन पर उतर आए हों. मैंच कहीं पर खेला जाए उनकी एक झलक के लिए फैंस का जमावड़ा हो ही जाता था. उनके दर्शन मात्र के लिए पूरा स्टेड़ियम पीले रंग में शराबोर हो जाता था. स्ड़ेडियम में विरोधी खिलाड़ी और दर्शक भी धोनी की एन्ट्री को देखने के लिए आतुर रहते थें. 

इतिहास गवाह होगा कि जब विज्ञापन को रोक कर किसी खिलाड़ी की एंट्री को दिखाया जाता हो, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर सारे नियम दरकिनार कर दिए जाते थें. एम एस धोनी भारत ही नहीं विश्व क्रिकेट में एक बड़े नाम में शुमार हैं. वैसे तो धोनी ने वर्ष 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट को अलविद कर दिया था, पर वे आईपीएल खेलते रहे हैं, लेकिन दर्शकों की एक आखिरी उम्मीद पर भी अब विराम लग गया है. दरअसल, दर्शकों के लिए खबर यह है कि अब धोनी ने आईपीएल से भी सन्यास ले लिया है. वह अब चेन्नई के मेंटर के तौर पर खेलने वाले हैं. पांच बार की टाईटल विनर टीम चेन्नई नें अपने एक पोस्ट से माही युग का अंत कर दिया. 

आईपीएल के पहले सीजन (2008) से लेकर अब तक धोनी चेन्नई के साथ ही थे और उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार खिताब जीता. चेन्नई सुपर किंग्स ने वर्ष 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता. साल 2015 और 2016 में बैन हो गई थी. 2019 तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने हर सीजन प्लेऑफ खेलने रेकाॅर्ड़ अपने नाम कर चुकी है. धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. 

धोनी के बारे में जानकारी साझा करते हुए सीएसके ने लिखा "जीवन में एक बार आने वाला खिलाड़ी. एक नया रोल. हमेसा का रिश्ता. एमएश धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का मेंटर पद संभाल लिया है. अनगिनत जीतें, चुनौंतीपूर्ण समय और उन यादों के साथ जो हमारे दिल मे हमेसा रहेगी, हमारा नेतृत्व करने से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की अगली पीढी को तैयार करने तक, एमएस शुरुआत से हमारे सफर का हिस्सा रहे. चेन्नई हमेशा से उनका घर रहा है"

चेन्नई की मालिकिन रूपा गुरूनाथ ने एक वीडियो में बताया कि धोनी ने 14 तारीथ को ही उन्हें बता दिया था कि इस सीजन आईपीएल नहीं खेलेंगे और उनका नाम रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में ड़ाल देनें को कहा. धोनी ने इस बार भी वही किया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. धोनी ने चुप-चाप से विदा ले लिया.  इंटरनेशनल क्रिकेट से भी वह चुपचाप विदा ले लिया था और अब आईपीएल से भी इसी तरह विदा ले लिया है. धोनी ने कभी भी अपना विदाई मैंच नहीं खेला. अब धोनी का बतौर खिलाड़ी चेन्नई के साथ 18 साल पुराना रिस्ता भी खत्म हो गया है. अब धोनी चेन्नई के मार्गदर्शक के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे.

धोनी का आईपीएल सफर:

अभी तक धोनी आईपीएल में दो टीमों के साथ खेल चुके हैं. उनकी पहली टीम चेन्नई सुपर किंग्स जिसमें उन्होंने 16 साल खेला. दूसरी टीम राईजिंग पुणे सुपर जायंट रही. इस टीम में धोनी ने दो साल खेले. चेन्नई के बैन होने के बाद राईजिंग पुणे सुपर जायंटा का उदय हुआ था. चेन्नई की वापसी के बाद यह टीम हटा दी गई थी. एम एस ने आईपीएल में कुल 278 मैंच खेले हैं और 137 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं. इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. 

धोनी का आईपीएल से सन्यास लेना करोड़ों फैंस के लिए दु:खद खबर है. सवाल यह है कि क्या बना धोनी के चेन्नई का फैन बेस मजबूत होगा या पहले के कम हो जाएगा. 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian Team t20 WC Squid: विश्वकप में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को नहीं मिला मौंका, रिंकू सिंह और इशान किशन की टीम में वापसी

7 फरवरी से 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. भारत नें विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारत और न्युजीलैंड की आगामी सिरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय मुख्य चयन कर्ता अजीत अगर्कर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की उपस्थिती में भारतीय टीम के Squid का ऐलान किया गया. उम्मीदों से इतर इस विश्व कप की कताम में गिल को नही देखा जाएगा. बता दें कि विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और जितेश सर्मा की जगह इशान किशन बतौर विकेट कीपर खेलने वाले है, वहीं चयन कर्ताओं ने रिंकू सिंह की तरफ ध्यान आकर्शित किया है.  इशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने विजय हजारे ट्राॅफी का खिताब जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचा था. झारखंड की तरफ से इशान किशन ने शतक लगा कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. टीम इंडिया के चयन के बाद एएनआई से बात करते हुए इशान ने कहा कि "बहुत ही अच्छा लग रहा है". प्रेसकाॅन्फेंस में सूर्या ने गिल के सवाल कर पर जवाब देते हुए कहा "मिडिल ऑर्डर में एक विकेट कीपर चाहिए था, गिल के फार्म का कोई भी मसला नही था".  कयास यह...

रोहित-कोहली के "विराट" प्रदर्शन ने बनाए नए कीर्तिमान, "रो-को" बने टीम इंडिया के खेवनहार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए राँची एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हार हा सामना करना पड़ा है. इस अहम मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बड़े कीर्तिमान ध्वस्थ किए, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिद अफरीदी के ओड़िआई में सर्वाधिक 349 छक्कों को कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है. दुनियाभर में रोहित शर्मा मात्र एक ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 352 यानी सर्वाधिक छक्के लगाए हैं, वही विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 51वें सतक के रेकाॅर्ड को अपने मान कर लिया है. कोहली ने अब वनडे करियर में कुल 52 सतक  लगा दिए हैं. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में सर्वाधिक 51 सतक बनाए हैं. मास्टर ब्वालास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने  करियर में कुल 100 सतक लगाए हैं जिसमें से 49 एक दिवसीय और 51 टेस्ट में सतक लगाए हैं. बात करें विकाट कोहली की तो उन्होंने अपाने पूरे करियर में 83 सतक बनाएं हैं. जिसमें से 52 वनडे, 30 टेस्ट और मात्र एक टी-20I शामिल हैं. टाॅस हार कर पहले बाल्लेबाजी करते ...

उन्नाव रेप केश: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, अब जेल में ही रहेगा कुलदीप सेंगर

वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए रेप केश के आरोपी कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद देश की सर्वेच्च न्यायालय ने झटका दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की तीन जजों की बैंच ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कुलदीप सैंगर को जेल में ही रहने का आदेश दिया है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन कुलदीप सिंह सेंगर के आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर से उसे जमानत देने का आदेश जारी कर दिया था. सीजेआई का मानना है कि अगर पोक्सो के तहत एक काॅस्टेबल लोक सेवक हो सकता है तो विघायक को क्यों बाहर रखा गया है. यह चिंता का विषय है. दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले से एक तरफ खुशी का माहौंल था तो दूसरी तरफ यह फैसला कानून के खिलाफ बाताया जा रहा था. यह मुद्दा तूल पकड़ते ही जा रहा था. सीबीआई ने हाई कोर्ट के इस फैसले को कानून के लिए गलत और समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाईल की थी. सीबीआई ने अपने याचिका में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को सस्पेंड कर के पोक्शो ऐक्ट के लक्ष्य को ही नजरअंदाज तर दिया है. एजे...