उत्तर प्रदेश/प्रतापगढ़: राजाभैया एक नाम नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक केंन्द्र माना जाता है. कुंडा के प्रतापगढ़ में राजाभैया का दबदबा काफी अरसे से है. रघुराज प्रताप सिंह अथवा राजा भैया प्रतापगढ़ जिले की कुंड़ा सीट से लगातार सात बार विधायक चुने जाने वाले नेता और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
दरअसल, कुंड़ा में आयोजित रामकथा के मंच से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजाभैया ने पावर स्टार पवन सिंह के हांथ से माइक छीन लेते हैं. बताया जा रहा है कि धनंजय सिंह और प्रिंसु का नाम न ले पाने पर माफी मांगना चाहते थे और इसे लिखने वाले की गलती व चूक बताना चाहते थें. राजा भैया ने अचानक पवन सिंह से माइक लिया. यह वीडियो अब सोशल माड़िया पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो को देख कर लोगों तरह-तरह के काॅमेंट करते नजर आ रहे हैं. घटना प्रतापगढ़ के कुंड़ा में आयोजित रामकथा के दौरान मंच पर हुई, जहां पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद थें.
राजाभैया ने 1993 से ही विधानसभा चुनाव लड़ना शुरू किया था. वे हमेंसा से कुंड़ा की सीट से ही चुनाव लड़ते आ रहे हैं और वे वहां से लगातार जीतते आ रहे हैं. राजाभैया ने 1993 और 1996 में भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने का काम किया था, वहीं 2002, 2007, और 2012 में समाजवादी पार्टी समर्पित विधानसभा चुनाव लड़ने का काम किया था. वे सपा और भाजपा सरकारों के दौरान किसी न किसी कैविनेट मंत्री पद का हिस्सा रहे हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें